नाहूर में शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप, 4 बच्चों सहित कई लोग बीमार, कैटरर पर केस दर्ज।




मुंबई / नाहूर - संवाददाता जावेद शेख | प्रहारी मुंबई

मुंबई के नाहूर (पश्चिम) इलाके में एक शादी समारोह के दौरान फूड पॉइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई है।
दिनांक 01/11/2026 को नालंदा बुद्ध विहार हॉल, नाहूर (वेस्ट), मुंबई में एक शादी समारोह आयोजित किया गया था, जहाँ खाने की व्यवस्था कलश कैटरर्स ने की थी।
भोज करने के बाद 4 बच्चों सहित कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।
इस मामल में भांडुप पुलिस स्टेशन* में गु.र.क्र. 1078/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी: मुलसिंह हरिसिंह राजपुरोहित, मालिक कलश कैटरर्स और अन्य संबंधित लोग।
BNS की धारा 274, 275, 125, 15(a), 286, 3(5) और Food Safety and Standards Act 2006 की धारा 59 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने कहा है कि खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता और फूड सेफ्टी मानकों में लापरवाही बरतने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post