मुंबई / चेंबूर दिवाली के पावन पर्व से ठीक पहले मुंबई पुलिस के पूर्व परिमंडल 07 ने नागरिकों को बड़ा तोहफा दिया है। पुलिस ने चोरी और गुम हुए 1 करोड़ 68 लाख रुपये के कीमती सामान को उसके असली मालिकों को लौटा दिया, जिसके बाद नागरिकों के चेहरे पर खुशी और पुलिस के प्रति विश्वास देखने को मिला।
पूर्व परिमंडल 07 के अंतर्गत आने वाले सभी पुलिस थानों में दाखल चोरी और गुमशुदा मामलों में जब्त किया गया था:
- 99 सोने के दागिन
- 02 मोटर कार
- 332 मोबाईल फोन
- 55 मोटर सायकल, रिक्षा
- कुल 97 गुनाहों में 1 करोड़ 68 लाख का मुद्देमाल
संबंधित फिर्यादी व मूल मालिकों को बुलाकर पूरे सम्मान के साथ उनका सामान वापस किया गया। महीनों से अपनी खोई हुई वस्तु की आस लगाए बैठे नागरिकों को जब उनका सामान मिला तो उनके चेहरे पर आनंद और समाधान साफ देखा गया।
प्रमुख अतिथि
इस मुद्देमाल परतावा कार्यक्रम में प्रमुख पाहुणे के तौर पर *अपर पुलिस आयुक्त, पूर्व प्रादेशिक विभाग, श्री. धनंजय कुलकर्णी उपस्थित थे। उन्होंने नागरिकों से संवाद साधते हुए अपनी कीमती वस्तुओं की काळजी लेने का आवाहन किया।
उन्होंन कहा कि एक गुनाह उजागर करने के लिए पुलिस को कितनी मेहनत और तकनीकी जांच करनी पड़ती है, इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने सायबर फ्रॉड को लेकर भी नागरिकों को अलर्ट किया - अनोळखी लिंक, फोन कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें। साथ ही युवाओं से अमली पदार्थों से दूर रहने की अपील की।
उन्होने यह भी कहा कि मोबाईल के अति-वापर से मानसिक आरोग्य पर विपरीत परिणाम होता है, इसलिए छोटे बच्चों के हाथ में मोबाईल देने से बचें।
Post a Comment