मदनापुर में युवक पर फायरिंग का आरोप, पैर में लगी गोलीपुरानी मुकदमेबाजी के चलते रंजिश की आशंका, पुलिस जांच में जुटी





शाहजहांपुर मदनापुर थाना क्षेत्र के ढुकुरी खुर्द गांव के पास खदिया हार में रविवार दोपहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। हालपुर पट्टी निवासी रविंद्र सिंह उर्फ टिल्लू ने बाइक सवार दो युवकों पर घेरकर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना में उनके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए।
घायल के मुताबिक, बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें घेरकर फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनके पैर में लगी। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से मुकदमेबाजी चल रही है। ऐसे में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है।
वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस फायरिंग की परिस्थितियों, आरोपों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच में जुटी है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post