संवाददाता जावेद शेख
मुंबई के जुहू इलाके में प्रसिद्ध अभिनेता पर हुई गोलीबारी के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस के मुताबिक 18 अक्टूबर 2026 की शाम जुहू परिसर में दो अज्ञात हमलावरों ने बाइक से आकर फायरिंग की थी। इस मामले में जुहू पुलिस थाने में गु.र.क्र. 970/2026, धारा 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा 3, 25 के तहत केस दर्ज है। बाद में इस केस की जांच गुन्हे शाखा के पास गु.र.क्र. 143/2026 के तहत की जा रही है।
अब तक की कार्रवाई:- गुन्हे शाखा ने इससे पहले कोटा (राजस्थान), दिल्ली और सोनीपत (हरियाणा) से कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।- दिनांक 27/10/2026 को इस केस में महाराष्ट्र संगठित गुन्हेगारी नियंत्रण अधिनियम (मकोका) 1999 की धारा 3(1)(ii), 3(2) और 3(4) बढ़ाई गई है।
जां में पता चला कि इस संगठित टोली के अपराध में हरियाणा की एक महिला का भी सहभाग है।
गुन्हे शाखा की टीम ने हरियाणा पुलिस की मदद से कर्नाल जिला, हरियाणा से 22 वर्षीय महिला आरोपी को दिनांक 01/11/2026 को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है।
स गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों को अटक किया जा चुका है। आगे की जांच गुन्हे शाखा, मुंबई कर रही है।
Post a Comment