उत्तर प्रदेश संतकबीरनगर। कहते हैं कि वक्त चाहे कितना भी बदल जाए, सच्चे दोस्तों की यादें कभी पुरानी नहीं होतीं। कुछ ऐसा ही खुशनुमा नजारा उस समय देखने को मिला, जब करीब 24 साल बाद मुंबई के पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो गई। मुलाकात होते ही खुशी का ठिकाना नहीं रहा और 24 साल पुरानी दोस्ती की यादों का पिटारा खुल गया।
दरअसल, अहमद भाई और शहाबुद्दीन भाई के साथ संतकबीरनगर के भीटवा स्थित प्रसिद्ध मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रनाथ तिवारी के अस्पताल पहुंचने का अवसर मिला। वहां बातचीत के दौरान जब परिचय का सिलसिला आगे बढ़ा तो पता चला कि डॉ. चंद्रनाथ तिवारी कोई नए परिचित नहीं, बल्कि मुंबई में बिताए दिनों के हमारे 24 साल पुराने मित्र हैं।
यह सुनते ही मुंबई के मजगांव, लव लाइन और ताराबाग की गलियां आंखों के सामने घूमने लगीं। वह दौर याद आ गया, जब साथ उठना-बैठना, खेलना-कूदना और दोस्तों के साथ हंसी-मजाक करते हुए दिन गुजरते थे। देखते ही देखते 24 साल का लंबा फासला कुछ ही पलों में सिमट गया।
मुलाकात की खुशी उस समय और बढ़ गई, जब पुराने मित्र की चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्धियों और पहचान के बारे में जानकारी मिली। डॉ. चंद्रनाथ तिवारी मुंबई के प्रतिष्ठित सैफी हॉस्पिटल, वाकड़ हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल, जेजे हॉस्पिटल सहित मुंबई के अन्य प्रसिद्ध अस्पतालों में भी अपनी चिकित्सकीय सेवाएं देते हैं। इसके साथ ही ठाणे में उनका अपना अस्पताल हाइलैंड सुपर सशलिटी हॉस्पिटल घोड़बंदर रोड थाने में भी संचालित है।
यह जानकर बेहद गर्व और खुशी हुई कि कभी मुंबई की गलियों में साथ वक्त बिताने वाला दोस्त आज चिकित्सा जगत में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के दम पर अपनी अलग पहचान बना चुका है।
अहमद भाई के माध्यम से हुई यह मुलाकात महज एक संयोग नहीं, बल्कि 24 साल पुरानी दोस्ती का यादगार पुनर्मिलन बन गई। पुरानी बातें, पुराने दोस्त और बीते दिनों की यादों ने इस मुलाकात को जिंदगी के खूबसूरत लम्हों में शामिल कर दिया।
सच है, दोस्ती की उम्र नहीं होती 24 साल बाद भी वही अपनापन, वही मुस्कान और वही पुराने दिनों वाली गर्मजोशी वक्त बदल गया, मुकाम बदल गया, लेकिन दोस्ती आज भी वैसी ही बरकरार है।
Post a Comment