मुंबई, 24 नवंबर: विक्रोली पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट के तहत एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित 13 साल की बच्ची की मां ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार, अक्टूबर 2026 के पहले हफ्ते में इलाके में कपड़े बेचने वाले एक व्यक्ति ने बच्ची को उसके घर के पास माप लेने के बहाने रोका और उसके साथ गलत हरकत की। आरोप है कि इसके बाद भी वह बच्ची का लगातार पीछा करता रहा।
24 नवंबर को शिकायतकर्ता ने उस व्यक्ति को इलाके में पहचान लिया। पकड़े जाने पर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment