मुंबई, 24 नवंबर: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सीधी चुनौती दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राउत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को उन्हें नोटिस भेजना ही चाहिए।राउत ने कहा कि उनका अध्यक्ष से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है, लेकिन जमीन आवंटन के मामले में वह जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जमीन, पहाड़ और जंगल गलत तरीके से बांटे हैं और आदिवासी समुदाय की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
राउत ने कहा कि वह इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेंगे और अध्यक्ष को उन पर कार्रवाई करके दिखानी चाहिए।
इस बयान के बाद एक बार फिर राउत बनाम नार्वेकर विवाद ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment