गाजीपुर नायकडिह सोनिया पार सिद्ध पीठ पर विगत माह की भांति इस महीने की 07/10/2026
तारीख को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल हरहुआं वाराणसी, व अघोर शोध एवं सेवा संस्थान क्रीं कुंड के तत्वावधान में निःशुल्क आई शिविर का आयोजन श्री बाबा कीनाराम सिद्ध वैष्णव पीठ नायकडीह, सोनियापार के प्रांगण में किया गया है जिसमें मोतियाबिंद के रोगियों का मुफ्त मे ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।
संस्था के वाहन द्वारा रोगियों को अस्पताल तक ले जाने व वापस लाने की सुविधा उपलब्ध है। अतः मोतियाबिंद से ग्रसित सभी बंधुओं से निवेदन है कि बताए गए समय व स्थान पर आधार कार्ड के जेरॉक्स कॉपी व मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होकर निःशुल्क सुविधा का लाभ लें और बाबा कीनाराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
बाबा किनाराम स्थल नायकडीह
प्रबंधक रामकृष्ण सिंह
ब्यूरो रिपोर्ट ए के सिह परमहंस
Post a Comment