शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की अक्षरधाम कॉलोनी में चोरों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने न्यूज चैनल के जिला संवाददाता अरविंद त्रिपाठी के आवास व कार्यालय को अपना निशाना बनाते हुए वहां से नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद त्रिपाठी नेशनल न्यूज चैनल TV9 भारतवर्ष में जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं उनका कार्यालय व आवास सदर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अक्षरधाम कॉलोनी में स्थित है। बीती रात 3/4 अक्टूबर की रात्रि में चोरों ने उनके आवास/कार्यालय के मुख्य गेट पर लगे ताले के कुंडे को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के सहयोगी ने उन्हें फोन पर इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीड़ित अपनी ससुराल बसुलिया में बच्चों के गए हुए थे। सूचना पर तुरंत अपने कार्यालय पहुंचे और थाना सदर बाजार पुलिस को घटना से अवगत कराया। पीड़ित पत्रकार के अनुसार ब्रीफकेस और नगदी चोर उठा ले गए। घर के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त और बिखरा पड़ा था. चोर घर में रखा एक ब्रीफकेस उठा ले गए, जिसमें उनकी पत्नी की महंगी साड़ियां, एक सोने की अंगूठी, कान के कुण्डल, सोने के टप्स और 15 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। पीड़ित की ओर से थाना सदर बाजार में लिखित तहरीर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है। वहीं पत्रकारों में इस घटना से रोष व्याप्त है।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment