मुंबई: अंधेरी पूर्व के MIDC इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर युवती का 3 साल तक यौन शोषण करने के आरोप में MIDC पुलिस ने शिवम दुबे उर्फ चोंग्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी महाकाली, MIDC परिसर का रहने वाला बताया जा रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे लाखों रुपये और एक महंगी कार भी ली। बाद में उसे पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश में दूसरी लड़की से शादी के लिए रिश्ता देख रहा है।
इसके बाद पीड़िता ने MIDC पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी शिंदे गुट के पूर्व नगरसेवक कमलेश राय और नगरसेवक रितेश राय का करीबी युवा नेता है। आरोपी पर पहले से भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं और 2023 में उस पर तड़ीपार की कार्रवाई भी हुई थी, जो बाद में राजनीतिक दबाव में रद्द हो गई थी, ऐसा दावा किया जा रहा है।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत वापस लेने के लिए उस पर दबाव बनाया गया, लेकिन उसने हिम्मत दिखाकर FIR दर्ज करवाई।
फिलहाल आरोपी MIDC पुलिस की हिरासत में है और पुलिस जांच कर रही है कि क्या उसने और भी युवतियों को इसी तरह फंसाया है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment