मुंबई: अंधेरी पूर्व, जोगेश्वरी और MIDC इलाके में बिल्डरों और कंपनी मालिकों को BMC और पुलिस में शिकायत की धमकी देकर खंडणी वसूलने वाली टोली पर अंधेरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी संजय धोडमणी, प्रवीण सिंह और जीवन गुलाब पांडे एक संस्था के लेटरपैड पर BMC और पुलिस को फर्जी शिकायतें भेजते थे। उसके बाद बिल्डरों को तोड़क कार्रवाई और पुलिस केस का डर दिखाकर लाखों रुपये की मांग करते थे।
ओल्ड नागरदास रोड के एक बिल्डर से 3 लाख की मांग की गई थी, जिसमें से 95 हजार पहले ही ले लिए थे। शिकायत के बाद अंधेरी पुलिस ने जाल बिछाकर मुख्य आरोपी संजय धोडमणी को अंधेरी पूर्व स्टेशन के पास आरसा होटल में 25 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
पुलिस को शक है कि पैसा मिलने पर शिकायत वापस ले ली जाती थी, नहीं तो आंदोलन कर BMC पर कार्रवाई का दबाव बनाया जाता था। गैंग ने अब तक कितने लोगों से वसूली की है, इसकी जांच जारी है।
पीड़ित बिल्डरों ने आरोपियों पर MCOCA के तहत कार्रवाई की मांग की है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment