गांधी जयंती पर सरायमीर थाने में ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों ने ली भेदभाव रहित समाज की शपथ





संवाददाता मोहम्मद यासिर सरायमीर 

सरायमीर (आजमगढ़) गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को थाना सरायमीर परिसर में थाना प्रभारी भुवनेश्वर कुमार चौबे के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने हाथ उठाकर अस्पृश्यता का निवारण करने तथा जाति, धर्म, वंश और कर्म के आधार पर किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं करने का संकल्प लिया। सभी ने भारतीय संविधान में निहित समानता, सामाजिक समरसता और मौलिक अधिकारों के मूल्यों का पालन करने की शपथ ली।

शपथ के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करने और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने संकल्प लिया कि समाज में किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म अथवा अन्य किसी आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक नागरिक के सम्मान और अधिकारों का ध्यान रखा जाएगा।

इस अवसर पर सामाजिक समानता, आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों ने भेदभाव रहित समाज के निर्माण तथा संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार और कार्यप्रणाली में अपनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के अंत में महात्मा गांधी के विचारों और उनके बताए सत्य, अहिंसा तथा समानता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post