जुहू पुलिस की बड़ी कार्रवाई - नालासोपारा में रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से भारत में प्रवेश का खुलासा






मुंबई: जुहू पुलिस थाने की आतंकवाद विरोधी पथक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत में अवैध रूप से रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
1 अक्टूबर को गोपनीय जानकारी मिली थी कि मोरेगांव तलाव परिसर, नालासोपारा पूर्व, पालघर में एक कमरे में 7 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं। जानकारी के आधार पर जुहू पुलिस के अधिकारियों ने नालासोपारा में छापा मारा। कमरा नंबर 490, जय जिवदानी चाल में 1 पुरुष, 4 महिला और 2 बच्चों सहित 7 लोग मिले।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अकबर अजमीर सरदार, रेनुजा उजीर मोल्ला, यास्मीन उजीर मोल्ला, नसीमा बेगम सहित अन्य बताए। सभी मूल रूप से बांग्लादेश के नोराइल और खुलना जिले के रहने वाले हैं और बिना किसी वैध परवाने के अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर रह रहे थे।
पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए विदेशी नागरिक नोंदणी अधिकारी, मुंबई को सौंप दिया है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post