मुंबई: खार पुलिस थाने ने अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया है। 29 सितंबर को की गई कार्रवाई में पकड़े गए सभी लोग बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे।
मुख्य आरोपी इकबाल अकबरअली शेख उर्फ गौतम सुनील दत्ता (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि वह बांग्लादेश से लोगों को भारत लाने, उनके लिए फर्जी पहचान पत्र बनवाने, रेलवे टिकट, रहने और नौकरी की व्यवस्था करने का काम करता था। उसके खिलाफ खार पुलिस थाने में गु.र.क्र. 1645/2026, इमिग्रेशन और विदेशी कानून 2025 की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अन्य आरोपियों की पहचान राणा मोल्ला, समीम सरदार उर्फ राजू नरेंद्र, मुंजिला खातून उर्फ रिया दत्ता, माफुजा अख्तर उर्फ कविता शाह और हलीमा अख्तर उर्फ मोनिका दत्ता के रूप में हुई है।
आरोपी के मोबाइल से 40 फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड के फोटो, QR कोड और रेलवे टिकट बरामद हुए हैं। घर की तलाशी में बांग्लादेश की बांग्लालिंक कंपनी का 1 सिम कार्ड और 20 संदिग्ध आधार कार्ड भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब फर्जी दस्तावेज बनाने वाले और घुसपैठ में मदद करने वाले एजेंट नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment