संवाददाता अमित तिवारी
मऊ। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष (पितृपक्ष) की पंचमी तिथि के अवसर पर आजमगढ़-मऊ मार्ग पर स्थित मोहम्मदाबाद गोहना के चर्चित प्रख्यात विद्वान पंडित दिवाकर चतुर्वेदी ने आकर विमल तीर्थ (पिशाच मोचन) पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी व कर्मकांड के मर्मज्ञ पंडित दिवाकर चतुर्वेदी ने अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए विधि-विधान से तर्पण, पिंडदान एवं त्रिपिंडी श्राद्ध संपन्न किया।
यह धार्मिक अनुष्ठान मुख्य आचार्य पंडित अशोक पांडे के आचार्यत्व में पंच ब्राह्मणों द्वारा कराया गया। शास्त्रगत मान्यताओं के अनुसार, त्रिपिंडी श्राद्ध कराने से पितरों को मुक्ति मिलती है तथा घर के क्लेश, बाधाएं और समस्त पितृ दोष समाप्त हो जाते हैं।
इस अवसर पर पाठ एवं पूजन प्रक्रिया में आचार्य पंडित अमित तिवारी, आचार्य पंडित नरेंद्र दुबे, आचार्य अमरजीत ओझा, नंदलाल दीक्षित सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Post a Comment