मुंबई: चेंबूर इलाके में एक मामूली फोन के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरसीएफ पुलिस ठाणे में खून के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29/09/2026 को रात 9:49 बजे के करीब फिर्यादी मुजम्मिल बाबुद्दीन शाह, उम्र 28 वर्ष, धंधा - चालक, निवासी - मदीना मस्जिद, चिष्णूनगर, चेंबूर, मुंबई के भाई मुजाहिद उर्फ साहील का फोन आरोपी आरूज (उम्र 23 वर्ष) ने छीन लिया था।
अपना फोन वापस लेने के लिए फिर्यादी विष्णुनगर म्हाडा बिल्डिंग नं. 9 और 2 के बीच की खाली जगह, चेंबूर मुंबई जहाँ आरोपी की माँ रहती है, वहाँ गया। आरोप है कि वहाँ आरोपी हाथ में लोहे की रॉड लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए फिर्यादी के बाएं कान पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने फिर्यादी के भाई के बाएं आंख और सिर पर भी रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस शिकायत के आधार पर आरसीएफ पुलिस ठाणे में दिनांक 30/09/2026 को गु.र.क्र. 612/26, कलम 109(1), 352 बीएनएस 2023 सह 37(1), 135, 142 महाराष्ट्र पोलीस अधिनियम 1951 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
संवाददाता - जावेद शेख
Post a Comment