मुंबई: सांताक्रुज पूर्व के कलिना स्थित सेंट रॉक चर्च, कुंची कुरवे नगर में 30 सितंबर की रात 1:30 बजे फ्री फायर ऑनलाइन गेम की ID को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से गला काटकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
फिर्यादी सलमान फारुक शाह ने वकोला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह और उसका भाई दिलशाद शाह अपने दोस्तों के साथ चर्च की सीढ़ियों पर बैठे थे। इसी दौरान सलमान के गांव के दोस्त अरबेज शाह ने फोन पर गाली-गलौज की। फेसबुक ID और फ्री फायर गेम की ID को लेकर वाद चल रहा था।
थोड़ी देर बाद सलमान को फोन पर जानकारी मिली कि अरबेज ने उसके भाई दिलशाद शाह के गले पर चाकू से वार कर दिया है। मौके पर पहुंचने पर दिलशाद गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ मिला, जिसे तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
इस मामले में वकोला पुलिस ने BNS धारा 109, 118(1), 351(3), 352, 3(5) के तहत केस दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
1) मुसाहिद वकील अहमद खान, 2) अरबेज शाह, 3) कौसर अली जमील शाह
पुलिस आगे की जांच कर रही है। संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment