मुंबई: मुंबई गुन्हे शाखा के अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष (Anti Narcotics Cell) की घाटकोपर यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बेकायदेशीर रूप से हाइड्रो गांजा बेचने जा रही एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लाखों का माल जप्त किया है।
घटना का विवरण:
दिनांक 30/09/2026 को अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष, घाटकोपर यूनिट का पथक गश्त पर था। पी.डब्ल्यू.डी. मैदान बस स्टॉप के पास, वीर माता जिजामाता भोसले मार्ग, मानखुर्द घाटकोपर लिंक रोड, चेंबूर, मुंबई में एक महिला गांजा बेचते हुए मिली। पुलिस ने उसे ताबे में लेकर उसकी झड़ती ली तो उसके पास से 02 किलो 479 ग्राम वजन का हाइड्रो गांजा मिला।
पुलिस ने इस मामले में अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष में गु.र.क्र. 91/2026 (तिलकनगर पो.स्टे. गु.र.क्र. 539/2026), कलम 8(क) सह 20(ब) एन.डी.पी.एस. कायदा 1985 के तहत गुन्हा दर्ज कर आरोपी को अटक किया है।
गिरफ्तार आरोपी: मारिअप्पा पेरिआनंद देवेंद्र, वय 40 वर्ष
जप्त माल: 02 किलो 479 ग्राम हाइड्रो गांजा, कीमत रु. 84,00,000/-
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त श्री देवेेन भारती, सह आयुक्त (गुन्हे) श्री अखिल कुंभार, अपर आयुक्त (गुन्हे) श्री कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उप आयुक्त श्रीमती पूर्णिमा चौगुले-श्रृंगी और सहायक आयुक्त श्री सुधीर हिरडेकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीकांत आडाते, पुलिस निरीक्षक अभिजीत अहिरे व उनकी टीम ने की।
संवाददाता - जावेद शेख
Post a Comment