8 साल से फरार मर्डर का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, शिवाजीनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी





मुंबई: खून के मामले में 8 साल से फरार चल रहे आरोपी को शिवाजीनगर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।
शिवाजीनगर पुलिस थाने में गु.र.क्र. 102/2018, कलम 302, 34 भा.द.वि. के तहत खून का मामला दर्ज था। इस मामले का आरोपी नामे सलवतुला अब्दुल कय्यूम शेख, उम्र 30 वर्ष, गुन्हा होने के बाद से ही अपनी अटक टालने के लिए फरार हो गया था और अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था।
विश्वसनीय सूत्र से गुप्त जानकारी मिली कि आरोपी गुजरात राज्य में टायर पंक्चर की दुकान पर अपनी ओळख छुपाकर काम कर रहा है। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोबाइल क्रमांक का CDR और तांत्रिक विश्लेषण किया और जाल बिछाया।
सूचना पक्की होने पर शिवाजीनगर पुलिस की एक टीम गुजरात रवाना हुई। स्थानिक पुलिस की मदद से योग्य नियोजन कर सापला रचकर आरोपी सलवतुला अब्दुल कय्यूम शेख को ताब्यात लेकर अटक किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में हाजिर किया जाएगा।

संवाददाता - जावेद शेख, 

Post a Comment

Previous Post Next Post