रायगढ़ के दिवेआगर में बड़ा हादसा - आळंदी की विनर्स अकैडमी के 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत।





दिवेआगर, रायगढ़: रायगढ़ जिले के दिवेआगर समुद्र किनारे से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। पुणे के आळंदी स्थित विनर्स अकैडमी फॉर 11th एंड 12th के 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, अकैडमी के 25 लड़के, 17 लड़कियां और 6 शिक्षक यानी कुल 48 लोग 1 अक्टूबर 2026 को पर्यटन के लिए दिघी सागरी, दिवेआगर समुद्रकिनारे आए थे।
समुद्र में नहाते और तैरते समय 8 विद्यार्थी गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सभी 8 विद्यार्थियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
मृत छात्रों के नाम:

1. तन्मय दत्तात्रय वहीले


2. सुमित भरत अहिरे


3. प्रणव रामदास बनसोडे


4. कैवल्य सतीश वासनकर


5. राजवीर युवराज वहीले


6. यश किरण वानखेडे


7. सोहम तुकाराम भांडवलकर


8. कौस्तुभ संदीप दौंड


बताया जा रहा है कि सभी मृतक छात्रों की उम्र लगभग 16 वर्ष थी और सभी आळंदी, पुणे के निवासी थे। इस हादसे के बाद पूरे आळंदी और दिवेआगर में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

संवाददाता - जावेद शेख

Post a Comment

Previous Post Next Post