मुंबई: दहिसर पुलिस ने नाबालिग लड़की से कथित यौन शोषण के मामले में 19 वर्षीय रैपिडो चालक इरफान हमीद शेख को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग लड़की के करीब साढ़े तीन महीने की गर्भवती होने का पता चला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी की पहचान पीड़िता से रैपिडो की सवारी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क बना।
परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दहिसर पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर आरोपी का पता लगाया और उसे भिवंडी से हिरासत में लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है और मामले की आगे की जांच दहिसर पुलिस कर रही है।
संवाददाता - जावेद शेख, मुंबई
Post a Comment