मुंबई में ड्रग्स माफिया पर सबसे बड़ी चोट! ANC ने 2.40 करोड़ का नशा पकड़ा, मालवणी का तस्कर धराया





मुंबई:मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) कांदिवली यूनिट ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने मालवणी के एक फ्लैट से भारी मात्रा में LSD पेपर, चरस, कोकीन, हाइड्रोगांजा और हशीश ऑयल जब्त किया है।
गुप्त सूचना पर छापा
14 अक्टूबर 2026 को ANC कांदिवली यूनिट को पक्की जानकारी मिली थी कि शिवशक्ति अपार्टमेंट में रहने वाला एक शख्स अपने फ्लैट से अवैध ड्रग्स बेच रहा है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राहुल लोखंडे की टीम ने तुरंत जाल बिछाया और मौके पर पहुंचकर एक 35 वर्षीय आरोपी को धर दबोचा।
आरोपी के घर और व्यक्तिगत तलाशी के दौरान पुलिस को ड्रग्स का बड़ा जखीरा मिला।
क्या-क्या बरामद हुआ?
ड्रग्स मात्रा कीमत
चरस 720 ग्राम 72,00,000/-LSD पेपर 72 पेपर 7,20,000/-
कोकीन 27 ग्राम 25,00,000/-हाइड्रो गांजा 1.014 किग्रा 1,08,10,000/-
हशीश ऑयल 274 ग्राम 27,40,000/-
मोबाइल, लैपटॉप, टैब 5 नग 55,000/-
कुल कीमत 2,40,25,000/
कानूनी कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ बांगुरनगर पुलिस स्टेशन में C.R. No. 97/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8(c), 20(b), 21(b), 22(b), 22(c) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि BNSS के नए प्रावधानों के अनुसार मौके पर वीडियोग्राफी के साथ पंचनामा किया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
15 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह ड्रग्स कहां से लाई गई और इसका नेटवर्क कहां तक फैला है।
ANC की इस कार्रवाई से ड्रग्स माफिया में हड़कंप मच गया है।

संवाददाता: जावेद शेख |

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post