पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा के परिवार की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट, बेटियों समेत 4 घायल




शाहजहांपुर। जलालाबाद-कांट मार्ग पर ककरहा मोड़ के पास पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा के परिवार की स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई। हादसे में उनकी दो बेटियां और भतीजे समेत चार लोग घायल हो गए।
अनीता वर्मा (बेटी),अंजलि वर्मा (बेटी),अंश राजपूत (भतीजा)एक अन्य साथी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने घायलों को CHC परशुरामपुरी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post