मुंबई:कुरार पुलिस ठाणे, मुंबई ने 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 14:00 बजे मालाड (पूर्व) के कुरारगांव स्थित गुलाबसिंह चाळ, रूम नंबर 19, कोकणीपाड़ा में छापा मारकर इमिटेशन ज्वेलरी के काम में लगे 17 अल्पवयीन बच्चों को मुक्त कराया।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक भारत दराडे, बीट अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक रणजित ठाकुर और निर्भया पथक की टीम ने यह कार्रवाई की।
10x12 के छोटे कमरे में 14 से 16 साल के बच्चों से 15 से 16 घंटे कष्टप्रद काम कराया जा रहा था और शारीरिक छल व पिलवणुक की जा रही थी।
आरोपी जितेंद्रकुमार गोपाल चौधरी (38 वर्ष) ने बच्चों को धोखादायक स्थिति में काम करने के लिए मजबूर किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गु.र.क्र. 9960/26, BNS कलम 146, 74, 79, अल्पवयीन न्याय कायदा 2015 और बाल कामगार कायदा 1986 के तहत गुन्हा दाखल कर उसे गिरफ्तार किया।
सभी 17 बच्चों की सुरक्षित सुटका कर उन्हें बाल सुधार गृह में रखा गया है।
संवाददाता: जावेद शेख |
Post a Comment