पेशी पर आए पॉक्सो के आरोपी बंदी ने शौचालय में लगाई फांसी,






शाहजहांपुर। जिला कचहरी परिसर स्थित बंदीगृह में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए एक बंदी का शव शौचालय में फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो पुवायां थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। वह पॉक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी था।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दीपक बंदीगृह के शौचालय में गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर लोगों को शक हुआ। बाद में उसका शव फांसी पर लटका मिलने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना से पहले बंदी की न्यायालय में पेशी हो चुकी थी या नहीं।

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने घटना की गहराई से जांच कराने की मांग की है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post