ठाणे में फिल्म 'दृश्यम' बना खूनी साजिश का गुरु! 17 साल के दोस्त की हत्या, 2 नाबालिग दोस्त ही निकले कातिल




ठाणे के कासारवडावली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। 17 साल के एक लड़के की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही दो नाबालिग दोस्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम' के सीन्स देखकर हत्या की योजना बनाई थी। फिल्म में जैसे सबूत मिटाने के तरीके दिखाए गए थे, उसी तरह आरोपियों ने भी अपनी वारदात को अंजाम देने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।कासारवडावली पुलिस टीम ने जब 17 वर्षीय युवक की हत्या की जांच शुरू की, तो शक की सुई उसके ही करीबी दोस्तों पर गई। कड़ी पूछताछ में दोनों नाबालिग आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया ताकि किसी को उन पर शक न हो। लेकिन पुलिस की स्मार्ट जांच के सामने उनकी फिल्मी चालाकी ज्यादा देर नहीं चली।
फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, इस बारे में और जानकारी का इंतजार है।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि फिल्मों का असर किशोरों के दिमाग पर कितना गहरा हो रहा है।

संवाददाता: जावेद शेख |

Post a Comment

Previous Post Next Post