मुंबई की कंपनी पर 93 करोड़ के बैंक फ्रॉड का केस - CBI ने कई ठिकानों पर मारी रेड




मुंबई:सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने मुंबई की कंपनी M/s Hanjer Biotech Energies Pvt. Ltd. के खिलाफ 93.44 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
CBI ने 30 सितंबर को पंजाब नेशनल बैंक, SAM ब्रांच की शिकायत पर कंपनी के डायरेक्टर्स, गारंटर्स और अज्ञात सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। आरोप है कि कंपनी ने 135 करोड़ रुपये का टर्म लोन अपनी ही संबंधित पार्टी के फर्जी बिलों पर लिया और पैसों को दूसरे काम में डायवर्ट कर बैंक को 93.44 करोड़ का नुकसान पहुंचाया।
इसके बाद 02 अक्टूबर को CBI ने मुंबई में डायरेक्टर्स से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें बैंक और प्रॉपर्टी से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। CBI लोन के पैसे के इस्तेमाल और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post