CJP के विरोध प्रदर्शन पर शिवाजी पार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई - आयोजकों समेत 500 लोगों पर FIR दर्ज




मुंबई: शिवाजी पार्क पुलिस थाने में CJP (Citizens for Justice and Peace) के आंदोलन को लेकर अपराध क्रमांक Cr No 515/26 दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार यह मामला BNS की धारा 189, 223 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)(3)/135 के तहत दर्ज किया गया है। FIR में CJP के प्रदर्शन के आयोजकों और 400 से 500 अज्ञात समर्थकों/आंदोलनकारियों को आरोपी बनाया गया है।
बताया जा रहा है कि बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन और धारा का उल्लंघन करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post