मुंबई: 20 साल से न्यायालयीन सुनवाई से गायब चल रहे आरोपी को गुन्हे शाखा कक्ष-7 ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम राजेश अर्जुन हातलकर है, जो सन 2005 के एक मामले में फरार था।
उसके लगातार गैरहाजिर रहने पर अतिरिक्त मुख्य न्यायदंडाधिकारी, 37 वें न्यायालय, एस्प्लेनेड कोर्ट, मुंबई ने उसके खिलाफ अटक वारंट जारी किया था।
कक्ष-7 की टीम ने ठाणे में उसके पुराने पते पर तलाश की, पता चला कि वह कई साल पहले वहां से निकल चुका है। जमानत पर छूटने के बाद वह पुलिस को चकमा देकर अपना मूल घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगा था।
गोपनीय जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने उसका ठिकाना ट्रेस किया और दिनांक 02/10/2026 को रामचंद्र नगर, वैती वाडी, ठाणे पश्चिम से उसे ताब्यात लेकर गिरफ्तार किया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में हाजिर किया गया है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment