12 साल से फरार घरफोड़ी का आरोपी गिरफ्तार, पायधूनी पुलिस ने ट्रॉम्बे से दबोचा।


मुंबई: पायधूनी पुलिस ने 12 साल पुराने घरफोड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी का नाम ख्वाजा सलीम शेख (36) है। उस पर पायधूनी पुलिस थाने में गु.र.क्र. 200/2014 के तहत धारा 454, 380, 342, 411, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज था (कोर्ट केस क्र. 686/PW/2014)। घटना के बाद से वह फरार था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी घनी झोपड़पट्टी इलाके में रहता था और नाम के अलावा उसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी, इसलिए वह लंबे समय तक हाथ नहीं आ रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर पायधूनी पुलिस की टीम ने गहन जांच कर उसका सुराग लगाया और उसे पायलीपाड़ा, ट्रॉम्बे, मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह आयुक्त मनोजकुमार शर्मा, अपर आयुक्त शैलेश बलकवडे, DCP रागसुधा आर, ACP रेणुका बुवा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक लक्ष्मीकांत साळुंखे, PSI आर पाटील, PSI तुषार इक्के, API शेंडगे, API राणे और हवलदार कानडे की टीम ने की।

संवाददाता - जावेद शेख

Post a Comment

Previous Post Next Post