मुंबई, 06 अक्टूबर 2026: घाटकोपर पुलिस थाने में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।
गुन्हा रजि. क्रमांक: 1197/2026, कलम 115, 118(1), 3(5) BNS
फिर्यादी एक अल्पवयीन छात्र है। 5 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे के करीब फिर्यादी और उसका चचेरा भाई स्कूल नंबर-3, भटवाडी में खेलने गए थे। तभी प्रेमनगर गली, भटवाडी, घाटकोपर (पश्चिम) में 3-4 अनजान लड़कों ने उन्हें घेर कर मारपीट की।
एक आरोपी ने पीछे से फिर्यादी की गर्दन पर सुई जैसी नुकीली वस्तु से वार कर घायल कर दिया।
फिर्यादी की हालत फिलहाल स्थिर है, उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घाटकोपर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्डेकर ने अस्पताल जाकर उससे मुलाकात की है।
फिर्यादी ने बताया कि हमला करने वाले लड़के स्कूल में पढ़ने वाले हैं, उनमें से एक को वह पहचानता भी है लेकिन उसका नाम नहीं जानता। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment