मुंबई | वडाला-शिवरी: असलम शेख की संदिग्ध मौत के मामले में अब एक नया एंगल सामने आया है। असलम शेख का वडाला-सिवरी इलाके के एक बड़े बिल्डर के साथ विवाद और दुश्मनी होने की बात उसके दोस्तों और रिश्तेदारों द्वारा कही जा रही है। उनका दावा है कि बिल्डर कथित तौर पर असलम शेख से काफी परेशान था।
नागपुर में रेलवे ट्रैक के पास असलम शेख का शव तीन टुकड़ों में मिलने के बाद उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या असलम शेख की मौत रेल हादसे में हुई या इसके पीछे कोई साजिश और हत्या का मामला है? इस सवाल का जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएगा।
हालांकि, बिल्डर से दुश्मनी और अन्य आरोपों की फिलहाल स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। नागपुर पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही हैं।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन और अन्य महत्वपूर्ण सबूतों की जांच की जा सकती है। जांच पूरी होने के बाद ही असलम शेख की मौत के पीछे की असली वजह स्पष्ट होगी।
अब इस मामले में नागपुर पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment