सुनसान स्थान पर ले जाकर शिक्षिका से अश्लील हरकत का आरोप, मुकदमा दर्ज





पुवायां। कंप्यूटर सेंटर की एक शिक्षिका ने एक युवक पर घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले जाकर सुनसान स्थान पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिक्षिका के अनुसार, वह रास्ते में थी, तभी आरोपी युवक उसके पास पहुंचा और उसे घर छोड़ने की बात कही। आरोप है कि युवक उसे अपने साथ ले गया और बाद में जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना के बाद आरोपी उसे रास्ते में छोड़कर मौके से चला गया।
पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post