जलालाबाद-शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी क्षेत्र के धीयरपुरा रौली बौरी गांव में गुरुवार सुबह 26 वर्षीय मोनिका पत्नी शोभित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह कमरे में गई थी। दरवाजा न खुलने पर तोड़ा गया तो वह फंदे पर लटकी मिली।
परिजन उसे सीएचसी जलालाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी और उसकी दो बेटियां हैं। मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment