दुकान संचालक पवन कुमार मद्धेशिया पुत्र राजेंद्र प्रसाद मद्धेशिया के मुताबिक, चोर दुकान से करीब 10 से 12 किलो चांदी और 100 से 150 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए आभूषणों की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, सीओ सिटी आस्था जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचीं और दुकान का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान में जुटी है। पुलिस बूथ के नजदीक हुई इस बड़ी चोरी ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।
आजमगढ़ से ब्यूरो चीफ सरफराज अहमद की रिपोर्ट
Post a Comment