ब्यूरो रिपोर्ट हाफिज नियमत
जौनपुर। जलालपुर वसूली-लूटकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें तत्कालीन सुरेरी थानाध्यक्ष एवं निलंबित SHO दिव्य प्रकाश सिंह तथा राजनारायण गिरी शामिल हैं।
एसएसपी जौनपुर के निर्देश पर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। जलालपुर थाने में दर्ज मुकदमे में दोनों आरोपी वांछित बताए गए हैं। पुलिस की ओर से सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है।
बताया जा रहा है कि जलालपुर वसूली-लूटकांड में पुलिस अब तक दो सिपाहियों समेत पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। इनमें दो सिपाहियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दिव्य प्रकाश सिंह और राजनारायण गिरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश और अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है।
Post a Comment