बैंक यूनियनों की 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल, SBI ने ग्राहकों को किया सतर्क





मुंबई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का प्रस्ताव रखा गया है। इसे देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों से जरूरी बैंकिंग लेनदेन हड़ताल की तारीखों से पहले ही पूरा करने की अपील की है।
SBI ने ग्राहकों को नकदी की जरूरत के लिए ATM/ADWM का उपयोग करने तथा बैंकिंग सेवाओं के लिए इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसे डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। बैंक ने कहा है कि हड़ताल के दौरान आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
बैंक ने संभावित असुविधा के लिए ग्राहकों से सहयोग की अपील की है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post