अल्हागंज पुलिस की कार्रवाई, चार लोगों की गिरफ्तारी न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी





शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट के मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को शांति व्यवस्था, गश्त, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग तथा तलाश के दौरान यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, जितेन्द्र सिंह को संबंधित मामले में करीब 8:30 बजे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद नीरू को करीब 9:10 बजे पकड़ा गया। वहीं वेदराम और #दीपू को करीब 8:50 बजे उनके गांव #चौरा_खुर्द से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, चारों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को कारण से अवगत कराते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post