मुंबई। सर जे. जे. मार्ग पुलिस ने वर्ष 2001 के धोखाधड़ी और प्रतिरूपण के मामले में करीब 25 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी नदीम इब्राहिम गासूलकर उर्फ गालसुलकर (49) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गु.र.क्र. 199/2001 के तहत धारा 420, 170, 34 भादंवि में मामला दर्ज था और उसके खिलाफ न्यायालय से NBW समेत विभिन्न वारंट जारी किए गए थे।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी माणगांव क्षेत्र में मछली बिक्री का व्यवसाय करता है। तकनीकी जांच और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे कल्याण परिसर से पकड़कर सर जे. जे. मार्ग पुलिस थाने लाया गया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद 7 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा उसे तलोजा कारागृह में जमा किया गया।
यह कार्रवाई डीसीपी दक्षिण परिमंडल-1 मनीष कलवानिया, एसीपी डोंगरी विभाग तनवीर शेख तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रईस शेख के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने की।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment