मुंबई: अपराध शाखा की अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष (एंटी नारकोटिक्स सेल) ने स्कूल के पास मेफेड्रोन (एमडी) बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
७ सितंबर २०२६ को बांद्रा यूनिट को सूचना मिली कि अंधेरी वेस्ट स्थित नुसार सापला स्कूल और बीना अपार्टमेंट बस स्टॉप के पास, वेस्ट १० कन्स्ट्रक्शन के सामने, सी.डी. बर्फीवाला रोड पर एक व्यक्ति स्कूल के बच्चों को नशीला पदार्थ बेच रहा है। पुलिस ने छापा मारकर मोहम्मद जमीर अब्दुल अज़ीज़ खान (उम्र ३६ वर्ष, निवासी अंधेरी पश्चिम) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से १५३.६ ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ४ लाख ६० हजार ८०० रुपये है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त बृहन्मुंबई श्री देवेंद्र भारती, अपर पुलिस आयुक्त (गुन्हे) श्री अनिल कुंभारे तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष की टीम द्वारा की गई।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment