शाहजहांपुर। थाना तिलहर क्षेत्र में पटाखा गोदामों और दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं उपजिलाधिकारी तिलहर ने संयुक्त रूप से पटाखा गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया।
चेकिंग के दौरान लाइसेंस की वैधता, पटाखों के भंडारण की स्थिति, निर्धारित सुरक्षा मानकों और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता व कार्यशीलता का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि पटाखों का भंडारण और बिक्री निर्धारित नियमों के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर ही की जा रही है।
दुकानदारों एवं गोदाम संचालकों को अग्निशमन एवं सुरक्षा उपकरण दुरुस्त रखने, ज्वलनशील सामग्री के प्रति विशेष सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए गए।
वहीं पुलिस बल को क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखने और किसी भी आकस्मिक घटना की सूचना मिलते ही तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट।
Post a Comment