शाहजहांपुर। शहर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में डॉन डोना स्कूल के पास संचालित एक स्पा सेंटर को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि यहां मसाज सेंटर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
मामले की सच्चाई जानने के लिए हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्वयं पड़ताल की। जांच के दौरान फोटो में दिखाई दे रहे व्यक्ति और वायरल वीडियो में मौजूद व्यक्ति का मिलान किया गया। पड़ताल में दोनों के एक ही व्यक्ति होने की पुष्टि होने का दावा सामने आया है, जिससे पूरे मामले को लेकर सवाल और गंभीर हो गए हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि यदि स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियां संचालित हो रही हैं, तो क्या संबंधित संचालक के पास इसके लिए आवश्यक वैधानिक अनुमति, पंजीकरण और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी हैं?
स्पा सेंटर चलाने और किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैध गतिविधि संचालित करने के बीच कानून स्पष्ट अंतर करता है। इसलिए यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित विभागों की जिम्मेदारी बनती है कि वे प्रतिष्ठान के लाइसेंस, पंजीकरण, कर संबंधी रिकॉर्ड और गतिविधियों की जांच करें।
सबसे बड़ा सवाल पुलिस की भूमिका को लेकर भी है। क्या थाना सदर बाजार पुलिस इस मामले की स्वतंत्र जांच करेगी? क्या स्पा सेंटर के दस्तावेजों की जांच होगी? और अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो क्या जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी?
हमारी टीम इस मामले से जुड़े उपलब्ध साक्ष्यों और पड़ताल को आज रात 9 बजे तक विस्तार से सामने रखेगी।
सवाल सीधा है—स्पा सेंटर की आड़ में अगर कानून का उल्लंघन हो रहा है तो कार्रवाई कब होगी?
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment