मुंबईः मुलुंड पुलिस थाने ने सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग और खंडणी उगाही के एक गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उप आयुक्त, पूर्व परिमंडल-३, मुंबई के प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला पीड़िता से संपर्क साधा। उसने मित्रता का नाटक कर घनिष्ठ संबंध बनाने का प्रयास किया और पीड़िता से उसकी निजी फोटो व वीडियो मांगने लगा। जब पीड़िता ने इनकार किया तो आरोपी ने इन अश्लील सामग्री को उसके परिजनों व अन्य लोगों तक पहुंचाने की धमकी दी और पैसे मांगने लगा। पीड़िता द्वारा मुलुंड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पर FIR नंबर ९२४/२०२६ धारा ३०८(२), ३५१ (२) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा ६६ (ई), ६७ (ए) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच दल गठित किया गया। तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की पहचान कर २२ वर्षीय सतनाम मंदीप सिंह (निवासी: आदेश नगर, गली नंबर ०२, पीपसी पेट्रोल पंप के पास, कोट कपूरा रोड, श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया गया।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment