गोवंडी में तंबाकू न देने पर जानलेवा हमला, देवनार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार





मुंबई। देवनार पुलिस थाने अंतर्गत खुन के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 14/09/2026 को शाम 7.25 से 7.45 बजे के बीच फिर्यादी अमित गुलाब चंदनशिवे, उम्र 35 वर्ष, निवासी -भीमस्मृती मित्र मंडल, लिंबोनी बाग, गोवंडी, मुंबई अपने मित्र गौस मोहम्मद खान के साथ हनुमान मंदिर के पास, दत्तनगर, लिंबोनी बाग में बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान एक 39 वर्षीय आरोपी ने उनसे तंबाकू मांगी। तंबाकू नहीं देने पर आरोपी ने रंजिश रखते हुए फिर्यादी को गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से सड़क पर पड़ा पत्थर उठा लिया। आरोपी ने उस पत्थर से फिर्यादी के मित्र के सिर पर वार किया और फिर्यादी के बाएं गाल और बाएं पैर के घुटने पर जोर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस संबंध में फिर्यादी की शिकायत पर दिनांक 15/09/2026 को देवनार पुलिस थाने में गु.र.क्र. 583/25, धारा 109(1), 118(1), 118(2), 352 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अटक कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post