झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, अवैध क्लिनिक सीज




शाहजहांपुर। जनपद में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को झोलाछाप नोडल अधिकारी डॉ. इरफान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मदनापुर और सिंधौली क्षेत्र में संचालित अवैध क्लिनिकों पर छापेमारी की।

जांच के दौरान कई क्लिनिकों में आवश्यक चिकित्सीय मानक पूरे नहीं मिले। साथ ही संचालक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित अवैध क्लिनिकों को सीज कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में बिना मान्यता अथवा आवश्यक अभिलेखों के चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने क्लिनिक संचालकों को नियमानुसार एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप ही चिकित्सा सेवाएं संचालित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध पंजीकरण, आवश्यक अभिलेखों और निर्धारित चिकित्सीय मानकों के संचालित होने वाले क्लिनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की लगातार कार्रवाई से झोलाछाप चिकित्सकों में खलबली मची हुई है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post