रिपोर्टर अमित तिवारी
आजमगढ़ थाना मुबारकपुर पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित प्रपत्र तैयार कर मदरसा संचालन तथा प्रबंध समिति का पंजीकरण कराने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को मदरसा जामिया अरबिया ऐनुल इस्लाम, नेवादा के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को राहत हुसैन पुत्र फजलुर्रहमान, निवासी नेवादा, थाना मुबारकपुर की तहरीर पर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मदरसा संचालन एवं प्रबंध समिति का पंजीकरण कराने के आरोप में थाना मुबारकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 339/2026 दर्ज किया गया था। मामले में धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) एवं 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही थी।
विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त जमील अहमद नजीरी (प्रबंधक) एवं जलीस अहमद (प्रधानाचार्य) के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने बुधवार, 16 सितंबर को उपनिरीक्षक रामचरन यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेक सिंह, हेड कांस्टेबल त्रिलोकीनाथ सिंह एवं कांस्टेबल सुनील कुमार गुप्ता की टीम के साथ दोनों अभियुक्तों को दोपहर 1:50 बजे मदरसा जामिया अरबिया ऐनुल इस्लाम, नेवादा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Post a Comment