रिपोर्टर अमित तिवारी
आजमगढ़ मुबारकपुर थाना क्षेत्र के डिलिया गांव के पास शनिवार को तमसा नदी में उतराया शव देखा गया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस।शव की शिनाख्त राम करन राम ग्राम पियरोपुर निवासी के रूप में हुई।शव को कब्जे लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु मोर्चरी हाउस जिला अस्पताल भेज दिया गया।
मुबारकपुर के ग्राम पियरोपुर निवासी राम करन राम 49वर्ष पुत्र स्वर्गीय विदेशी शहर में रिक्शा चला कर अपना और परिजनों का भरण पोषण करता था। विगत दिवस बृहस्पतिवार को सायं आठ बजे वह शहर से वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी तलाश किया पर कहीं पर पता नहीं चला।थक हार कर परिजनों ने शहर थाना कोतवाली में इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।अभी तलाश जारी थी कि आज शनिवार को सुबह डीलिया के पास तमसा नदी में उतराया शव स्थानीय लोगों ने देखा।इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को नदी से बाहर निकाला और वहां पर शव की शिनाख्त राम करन राम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु मोर्चरी हाउस जिला अस्पताल भेज दिया।इस थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चन्द चौधरी ने बताया कि डिलिया गांव के पास नदी में उताराया शव मिला है।शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु मोर्चरी हाउस जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक एक पुत्र दो पुत्रियां का पिता बताया जाता है।
Post a Comment