संवाददाता जाबिर शेख
आजमगढ़ देवगांव पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी फिरोज अहमद को गिरफ्तार कर लिया न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी फिरोज अहमद पुत्र अली अहमद, निवासी चेवार पश्चिम, थाना देवगांव का रहने वाला है उसके विरुद्ध अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कोर्ट नंबर-01, आजमगढ़ में मामला लंबित था।
वाद संख्या 254/2016 में धारा 182 सीआरपीसी के तहत उसके विरुद्ध वसूली वारंट जारी किया गया था।
न्यायालय ने 4 अगस्त 2025 को आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।
इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में देवगांव पुलिस ने 26 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:55 बजे जिवली मोड़ के पास से आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह यादव और हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह शामिल रहे।
Post a Comment