पुवायां, शाहजहांपुर। नसबंदी ऑपरेशन के करीब एक वर्ष बाद महिला के गर्भवती होने का मामला सामने आने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सिधौली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शनिवार शाम पुवायां थाने पहुंचकर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
महिला के अनुसार, तीसरे बच्चे के जन्म के बाद उसने परिवार नियोजन के तहत खुटार रोड स्थित एक निजी अस्पताल में करीब 25 हजार रुपये देकर नसबंदी का ऑपरेशन कराया था।
महिला का आरोप है कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की तैनाती सरकारी अस्पताल में है और वह निजी अस्पताल में पहुंचकर नसबंदी के ऑपरेशन करते थे।
करीब एक वर्ष बाद गर्भवती होने की जानकारी सामने आने पर महिला ने ऑपरेशन की प्रक्रिया और डॉक्टर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उसने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि नसबंदी के बावजूद महिला के गर्भवती होने की वजह क्या रही और ऑपरेशन में किसी स्तर पर लापरवाही हुई थी या नहीं।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment