स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, कार सवार तीन बदमाशों ने बनाया निशाना




शाहजहांपुर, यूपी। माधवराव सिंधिया स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा के दिनदहाड़े अपहरण की घटना से शाहजहांपुर में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल बस से वापस लौट रही थी और कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के पंचपीर तिराहा पर उतरने के बाद कार सवार तीन अज्ञात लोगों ने उसे कथित तौर पर जबरन कार में बैठा लिया।
परिजनों_के_मुताबिक छात्रा को कार सवार आरोपी शाहजहांपुर से बरेली ले गए, जहां बाद में उसे छोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है। दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post